वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बरामद किए गए फैंसीडिल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह फैंसीडिल को कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम में मेटाडोर में भरकर ले जा रहे फैंसीडिल की बड़ी खेप बरामद की है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया है कि मंगलवार देर रात पुख्ता सूचना मिलने के बाद नदिया के राणाघाट में हबिबपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी की गई थी। यहां जैसे ही ब्लू रंग की एक संदिग्ध मेटाडोर पहुंची, उसे घेर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके अंदर से 500 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप फैंसीडिल बरामद किया गया। तुरंत मेटाडोर चालक अचिंत्य कुमार कीर्तनीय (35) को धर दबोचा गया। कीर्तनीय भी नदिया जिले के ही हंसखाली थाना अंतर्गत हरितला का रहने वाला है।
राणाघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। बरामद किए गए फैंसीडिल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह फैंसीडिल को कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।